मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा जघन्य अपराधों में संलिप्त 103 अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद मुजफ्फरनगर के ग्रामीण क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले थानों पर विगत 03 वर्षो में पंजीकृत जघन्य अपराधों में संलिप्त शातिर किस्म के अभ्यस्थ एवं सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर गहन एवं सर्तक निगरानी रखने हेतु वर्ग (क) की कुल 103 हिस्ट्रीशीट खोली गयी है जिनका थाना वार विवरण निम्नवत है। अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा एक साथ 103 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही पहली बार की गयी है।
-थाना जानसठ-05
-थाना मीरापुर-09
-थाना रामराज-04
-थाना भोपा-19
-थाना ककरौली-04
-थाना बुढाना-17
-थाना शाहपुर-12
-थाना रतनपुरी-09
-थाना फुगाना-06
-थाना भौराकलां-08
-थाना तितावी-10


