मुजफ्फरनगर । चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू कला में विद्युत पोल में करंट आने से किसान के बैल की मौत हो गई।
दधेडू कलां में गांव के बीच पानी भरा होने के कारण विद्युत पोल में करंट उतर रहा था। इसी रास्ते से जावेद अपनी बुग्गी लेकर आ रहा था। जैसे ही बैल विद्युत पोल के पास से गुज़रा वह करंट की चपेट में आ गया।बैल की मौके पर ही मौत हो गयी। किसान ने कूद कर अपनी जान बचाई। दधेडू कला का यह मेन रास्ता है जिसमे कई सालों से पानी भरा रहता है। इसी रास्ते से छोटे-बड़े बच्चे व छात्र छात्राएं पानी से होकर गुजरते हैं। इसकी चपेट में आने से कोई और जनहानि भी हो सकती थी।
Author: Taja Report
Views: 18


