कोलकाता। दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार डाक्टर बिटिया की मां ने कहा कि ममता बनर्जी को बेटा या बेटी नहीं हैं। इस वजह से वो बच्चा गंवाने का दर्द नहीं समझ सकतीं। पीड़िता की
मां ने कहा कि पीड़िता बेटी को न्याय के लिए आंदोलन करने वालों से इसे जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीएम के बयान से हमें बहुत दुख हुआ है। वो (ममता) जो चाहे वो बोले हम अपना दुख किसी को नहीं समझा सकते। पूरी दुनिया मेरी बेटी के साथ खड़ी है।
Author: Taja Report
Views: 25

