पटना। बिहटा थाना क्षेत्र के कुंजवा गांव में एक सनसनीखेज घटना घटी है। जहां एक प्रेमी-प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी गई । हत्यारों ने प्रेमी-प्रेमिका पर चाकू एवं बोतल से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर बिहटा पुलिस ने युवती की पुराने मकान में प्रथम तल्ला से युवती एवं दूसरे तल्ला से युवक का शव बरामद किया है। लडके के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने पंहुच शव को कब्जे में लिया है।वहीं, मृतक युवती के भाई विशाल कुमार यादव,चाचा मंजय यादव,छोटे चाचा रिंकू यादव की पत्नी एवं दो बेटी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Author: Taja Report
Views: 19

