Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आज अधिवक्ताओं का नो वर्क, देंगे मांगों को लेकर धरना

मुजफ्फरनगर । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर एवं सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभी अधिवक्ता गण को सूचित किया जाता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के आवाहन पर दिनांक 30 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए एक अति आवश्यक आमसभा आज दिनांक 29 अगस्त 2024 में बुलाई गई थी। जिसमें कई प्रस्ताव पारित किए गए हैं। केंद्रीय संघर्ष समिति के आवाहन पर दिनांक 30 अगस्त 2024 को न्यायालयों में कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव जो पहले से ही पारित किया जा चुका है, उसको प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।अधिवक्तागण किसी भी दशा में न्यायालयों में उपस्थित नहीं होंगे। यहां तक कि कोई हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र, स्थगन प्रार्थना पत्र या स्टे आदेश बढ़ाने हेतु प्रार्थना पत्र आदि भी नहीं दिए जाएंगे। प्रातः 10:00 बजे सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के गेट के पास श्री जितेंद्र पाल सिंह जी अधिवक्ता सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के चेंबर के पास सभी अधिवक्ता गण इकट्ठा होंगे। अधिवक्तागण के धरना स्थल पर वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी करने की व्यवस्था की गई है। सभी अधिवक्तागण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

प्रमोद त्यागी (अध्यक्ष) सुरेंद्र कुमार मलिक (महासचिव) डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर तथा ब्रिजेंद्र सिंह मलिक (अध्यक्ष) सत्येंद्र कुमार (महासचिव) सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर ने यह जानकारी दी। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *