मुजफ्फरनगर। आज आयोजित पूर्व विषयक श्री सोमांश प्रकाश की श्रधांजलि सभा मे बोलते हुए प्रयत्न संस्था के चेयरमैन समर्थ प्रकाश ने बाबूजी को अपना आदर्श बताया । सैद्धान्तिक व्यक्तित्व के रूप में राजनीति , व्यपार , समाज और धर्म के छेत्र अपनी अमिट छाप छोड़ी । अनेको संस्थाओं को एक वट वृक्ष के रूप में अपना सानिध्य दिया । समर्थ प्रकाश ने उन्हें एक युग पुरुष बताया और एक युग के अंत के बाद उनके परिवार में उत्पन्न हुई आशा की किरणों का भी जिक्र किया । प्रयत्न संस्था के 23 साल आप मुख्य संरक्षक थे और प्रयत्न संस्था की ऐतिहासिक सफलता में बाबूजी का आशीर्वाद है । समर्थ प्रकाश ने अपनी पूरी प्रयत्न टीम की ओर से श्रधांजलि दी ।
Author: Taja Report
Views: 36


