Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर के युवक की लेह में ऑक्सीजन की कमी से मौत

मुजफ्फरनगर । लेह लद्दाख गए शिक्षक दंपती के इकलौते बेटे चिन्मय भारद्वाज (27) की ऑक्सीजन की कमी हो जाने के कारण मौत हो गई। घूमने के लिए उसके दोस्त आगे निकल गए थे। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। चिन्मय बीटेक का छात्र था।

शहर के द्वारिका पुरी निवासी पराग शर्मा एमजी पब्लिक स्कूल और उनकी पत्नी प्रियंका शर्मा एसडी पब्लिक में शिक्षिका हैं। दंपती के इकलौता बेटे चिन्मय भारद्वाज के दोस्त घूमने के लिए निकले थे। उनके जाने के बाद वह भी उन्हें ज्वाइन करने के लिए चला गया था। बुधवार रात परिजनों को जानकारी मिली कि चिन्मय की तबियत खराब हो गई है। परिजन और परिचित लद्दाख पहुंचे, लेकिन तब तक चिन्मय की मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि अधिक ऊंचे स्थान पर ऑक्सीजन का लेवल कम था, सांस ठीक से नहीं ले पाने के कारण चिन्मय की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और उसकी मौत हो गई। दर्दनाक घटना का पता चलने पर पीड़ित परिवार के घर पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। बृहस्पतिवार देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *