मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे फर्जी नर्सिंग होमों पर मुजफ्फरनगर सीएमओ महावीर सिंह के निर्देश पर तीन फर्जी अस्पतालों पर हुई छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन फर्जी अस्पतालों को सील कर दिया।

मुजफ्फरनगर में लगातार फर्जी अस्पतालों की भरमार की शिकायत के चलते अभियान शुरू किया। खतौली में पहले ही दिन तीन फर्जी क्लिनिक सील कर दिए गए। खतौली के शराफत कॉलोनी में जोया क्लीनिक और आफताब क्लिनिक तथा इस्लामाबाद गली में अजहान क्लिनिक सील किए गए हैं।
Author: Taja Report
Views: 40


