नई दिल्ली। आज सुबह जगतपुरी इलाके में डीटीसी की नीली बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। उस वक्त बस में 30 से 35 सवारियां मौजूद थी। बस के पिछले हिस्से में आग लगते ही चालक ने बस को रोककर सवारियों को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 10:45 बजे आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Author: Taja Report
Views: 27

