मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी,जिला महामंत्री विशाल जैन,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,द्वारा जानसठ रोड इकाई अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,ठाकुर किरणपाल सिंह,ठाकुर मामचंद सिंह के निमंत्रण पर रोड के व्यापारियों की समस्या हेतु नगर स्वच्छता अभियान प्रभारी सरदार बलजीत सिंह एवं अन्य संबंधित विभाग अधिकारियों के साथ निरीक्षण कराया गया,जानसठ रोड के व्यापारियों व कॉलोनीवासियो की कूड़े संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान सरदार बलजीत सिंह द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व ई ओ प्रज्ञा सिंह को अवगत कराते हुए कराया गया,एवं हाल ही में रोड निर्माण होने के पश्चात बारिश होने पर एक साइड के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के आगे पानी भरने की समस्या से भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए पानी निकासी हेतु समाधान की बात की गई उपस्थित व्यापारियों द्वारा कूड़ा उठाने की समस्या के त्वरित समाधान हेतु स्वच्छता अभियान प्रभारी सरदार बलजीत सिंह का स्वागत करते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व ई ओ प्रज्ञा सिंह को धन्यवाद प्रेषित किया गया


