मुज़फ्फरनगर। आज श्याम कुमार सैनी निवासी ग्राम चंदसीना थाना क्षेत्र रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर की पत्नी द्वारा करीब 12:30 बजे तहसील खतौली में आत्मदाह के प्रयास से हडकंप मच गया। इसके बाद उप जिला अधिकारी खतौली मुजफ्फरनगर को संबोधित एक प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र में अंकित किया गया कि प्रार्थी की कृषि भूमि के संबंध में डोलबंदी को लेकर कोर्ट के आदेश 28.06. 2024 आज से लगभग 02 माह पूर्व हो चुके थे और नोटिस दिनांक 20.8.2024 को जारी किए गए थे जिसमें आज दिनांक 28.8.2024 को डोलबंदी होनी तय की गई थी किंतु दिनांक 27.8.2024 को कानूनगो श्री राकेश कुमार का प्रार्थी के पास फोन आया कि अभी आपकी डोलबंदी नहीं की जाएगी। उप जिलाधिकारी खतौली द्वारा आज ही टीम भेज कर कार्यवाही कराये जाने का आश्वासन दिया गया।
और तत्काल की आज दिनांक 28 .08.2024 को ही उप जिलाधिकारी खतौली द्वारा दोल बंदी किए जाने हेतु टीम गांव में भेजी गई टीम द्वारा दोनों पक्षो में विवाद होने पर गांव पहुंचकर ढोलबंदी किए जाने से इनकार कर दिया गया जिसे नाराज होकर श्री श्याम कुमार सैनी उपरोक्त अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के साथ समय लगभग 14: 25 बजे तहसील खतौली थाना खतौली पहुंच उप जिलाधिकारी खतौली से वार्ता के दौरान श्याम कुमार की पत्नी द्वारा आत्मदाह किया जाने का असफल प्रयास किया गया जिस पर तत्काल उप जिलाधिकारी खतौली द्वारा समझाने पर उन्हें उनके गांव भेज दिया गया और तत्काल पुलिस और राजस्व टीम को भेजकर डॉल बंदी का कार्य जो कि पिछले 02 माह से तहसीलदार खतौली व राजस्व निरीक्षक के स्तर पर लंबित चला आ रहा था को पूर्ण कराया गया।


