




मुजफ्फरनगर । श्री श्री गोलोक धाम के 22वें पाटोत्सव के अवसर पर आयोजित कन्हैया के नंदोत्सव में पटियाला से पधारी पूजा सखी ने भक्तों को भक्ति रस से सरोबार किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक बाठला विशाल गर्ग, सभासद अमित पटपटिया सपा नेता राकेश शर्मा पवन छाबड़ा आदि उपस्थित रहे। पिछली 21 तारीख से श्री कृष्णाजन्माष्टमी उत्सव एवं श्री श्री गोलोक् धाम कार्य क्रम की श्रृंखला में ठाकुर जी का नन्दोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें पटियाला आयी से पूजा सखी द्वारा ठाकुर जी के भजनों से भक्तो को भाव विभोर किया। बरसात होने के बावजूद बड़ी संख्या में भक्तो ने भरपूर आनंद लिया। सभी कार्यक्रम गोलोक् धाम के वरिष्ठ सदस्य श्री सतीश सेठी की निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
Author: Taja Report
Views: 28


