मुजफ्फरनगर । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर एवं सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभी अधिवक्ता गण को सूचित किया जाता है कि जो माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खंडपीठ का अंतरिम आदेश अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के संबंध में आया है उसके विरोध स्वरूप दोनों बार संघों के अधिवक्ता गण दिनांक 30 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। और अपना प्रतिरोध माननीय उच्च न्यायालय एवं बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश से प्रकट करेंगे। सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि इस निर्णय के साथ अपना सहयोग देने का कष्ट करें।
प्रमोद त्यागी (अध्यक्ष) सुरेंद्र कुमार मलिक (महासचिव) डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर और ब्रिजेंद्र सिंह मलिक (अध्यक्ष) सत्येंद्र कुमार (महासचिव) सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर ने यह जानकारी दी।
Author: Taja Report
Views: 26


