Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर के इस प्रसिद्ध डॉक्टर पर किशोरी ने लगाया छेडछाड का आरोप , मुक़दमा दर्ज

मुजफ्फरनगर । भोपा रोड पर स्थित अस्पताल के संचालक चिकित्सक पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि चेकअप के बहाने छेड़खानी की गई। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ पॉक्सो व छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी को पित्त की थैली में पथरी की परेशानी थी। परिजनों ने उसे भोपा रोड स्थित डा. विकास पंवार के यहां ऑपरेशन के लिए 17 जुलाई को भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद किशोरी को डॉक्टर ने कमरे में शिफ्ट कर दिया था। कमरे में वह अकेली थी।

आरोप है कि डॉक्टर ने चेकअप के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान कमरे में मौजूद परिजनों को कमरे से बाहर निकाल दिया गया। युवती चिल्लाई तो परिजनों को पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि जांच के नाम पर मामला दबाए रखा गया। इस मामले में अब पीड़िता की मां की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। चिकित्सक के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *