Skip to main content

TR NEWS UP-UK

प्रयागराज मदरसे में नकली नोट छापने वाले गैंग को पकडा

प्रयागराज। मदरसे में नकली नोट छापने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया गैंग के चार अपराधियों को पुलिस न बस अड्डे के पास से दो युवकों को पकड़ा। मो.अफजल व शाहिद नाम के दोनों युवकों के पास से 100-100 के नोटों की दो गड्डियांं बरामद हुईं। जांच में पता चला कि बरामद नोट नकली हैं।

थाने लाकर पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर टीम ने अतरसुइया के जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम मदरसा में छापा मारा। वहां भारी मात्रा में नकली नोट व इन्हें तैयार करने के उपकरण जैसे लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर, बिना कटे हुए नोट के छपे हुए 234 पेज आदि बरामद हुए। साथ ही इसे तैयार करने वाले जाहिर खान उर्फ अब्दुल जाहिर व मदरसे को मौलवी मो.तफसीरुल आरिफीन भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह 15 हजार के बदले 45 हजार के नकली नोट देेते थेे। पिछले तीन महीने से यह काम कर रहे थे। गिरफ्तार अफजल व शाहिद करेली, जबकि जाहिर आजाद बस्ती थाना बाशुदेवपुर जनपद भद्रक राज्य उड़ीसा का रहने वाला है। गिरफ्तार मौलवी तफसीरुल भी उसके ही गांव है जो कई साल से अतरसुइया स्थित मदरसे में रह रहा है। यह भी बताया कि इन्होंने नकली नोट अतरसुइया, कीडगंज, खुल्दाबाद आदि आसपास के क्षेत्रों में चलाए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *