Skip to main content

TR NEWS UP-UK

क्रिएशन ग्रुप ने मुकेश को दी गीतों भरी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। महान गायक मुकेश चंद माथुर की 48वी पुण्यतिथि पर याद करते हुए क्रिएशन ग्रुप ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुकेश की याद में क्रिएशन ग्रुप द्वारा प्रस्तुत प्रोग्राम शाम 7:00बजे शुरू हुआ। इसी बीच बारिश ने भी अपना रंग दिखाया जिसकी वजह से प्रोग्राम को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। दोबारा शुरू हुए प्रोग्राम में देर रात तक सिंगरों ने महान गायक मुकेश को याद कर उनके गाए हुए गीतों को गाकर देर रात तक दर्शको को बैठने को मजबूर किया।

गायकी में अपना एक अलग मुकाम रखने वाले मुकेश की याद में हुए इस प्रोग्राम जीना इसी के नाम है में क्रिएशन ग्रुप के अलावा नजीबाबाद, रुड़की और मेरठ से आए सिंगरों ने भी अपनी बेहतरीन आवाज से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन में सत्यप्रकाश, आदेश शर्मा, गुड्डू भारती, सुहैल मोना, अय्यूब भारती, सदाकत अली, शाहनवाज आदि ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। 

आज के प्रोग्राम के मुख्य अतिथि मेरठ से आए महेश चावला, जर्नलिस्ट नगमा खान, हाजी सदाकत, हाजी कलीम अख़्तर, मास्टर दिलशाद, मोहम्मद आशिक, सभासद अब्दुल सत्तार, आदि रहे। हाजी क़मर आलम, शोबी खान, नदीम खान, संजय त्यागी, सदाकत अली और अरशद गुड्डू ने मुख्य अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

देर रात तक चले मुकेश नाइट प्रोग्राम को सफल बनाने में संजय त्यागी, सदाकत अली, आबाद खान, अरशद गुड्डू और उनकी टीम का सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *