Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में फिटनेस सर्टिफिकेट के नाम पर दलाली कर रहा युवक दबोचा

मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में घूम रहे दलाल फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर छात्र छात्राओं से 300 रुपये से ले कर 500 रुपये तक मांग करने पर आज एक छात्र की शिकायत पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने कमरा नम्बर 3 के सामने दलाली कर रहे युवक को दबोच कर अस्पताल चौकी को सौंप दिया। बताया जा रहा हैं ज़िला अस्पताल में दलाली कर रहा युवक पूर्व में अस्पताल से इंटर्नशिप कर चुका है। आसपास के लोगों ने बताया अस्पताल के हर कमरे के सामने खुले आम बेधड़क इस तरह के युवक दलाली करते देखे जा सकते हैं। अगर आप भी हैं पीडित या करता है कोई अवैध वसूली तो करे नीचे दिए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

सी एम एस डॉक्टर राकेश कुमार ने सख्त चेतावनी दी है अगर कोई इस तरह की हरकत करते हुए पकड़ा गया तो उस के खिलाफ़ सख्त कानूनी कार्यवाही कराई जायेगी।

राकेश कुमार सीएमएस जिला अस्पताल

9454455282

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *