हरिद्वार। बीएचईएल कंपनी में हुई चोरी का माल मुजफ्फरनगर के कबाडी को बेचने जा रहे शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया।
चोरी की घटना के बाद गठित टीम ने लगातार विभिन्न एंगल से प्रकरण की जांच करते हुए घटनास्थल एवं उसके आसपास से चोरी के संभावित समय के दौरान के साक्ष्य संग्रहित किए। मुखबिर तंत्र को एक्टिव करते हुए लगातार संदिग्ध आवाजाही पर भी सतर्क दृष्टि रखी गई। आज आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में रवाना टीम ने कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत रेगुलेटर पुल व डबल पुलिया के बीच रुककर चैकिंग शुरु की। इस दौरान सलेमपुर की तरफ से आ ही एक संदिग्ध काली स्कॉर्पियो रोकने का इशारा किया गया तो स्कॉर्पियो चालक नें तेजी से गाडी मोड़कर गाड़ी भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी रुकने पर पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी लेते हुए चालक सुशील व अन्य संदिग्ध शानू, सुन्दर व मोहन से पीछे डिग्गी में रखे बोरों के बारे में पूछा तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। खोलकर देखने पर कुल 14 बोरों में चमकीली धातु के बार/ सिल्लियाँ व धातुओं का भारी गला हुआ कबाड बरामद हुआ। चारों संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी सुशील, मोहन व सुंदर ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पिछले महीनें बीएचईएल स्टोर से चोरी की थी जिसमें से आधी सिल्लियाँ इन्होंने शानू को दी। पहले बेचे हुए माल से मिली रकम से ही स्कॉर्पियों गाड़ी खरीदी गई थी। बाकी बची हुई को आरोपित आज शानू के साथ मिलकर मुज्जफ्फरनगर के कबाडी को बेचने जा रहे थे लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण पकड़े गए। स्कॉर्पियो से बरामद दोनों प्रकार के माल का कुल वजन लगभग 768 कि.ग्रा. जो चोरी किए गए सामान का करीब 50% है। चारों आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही जारी है।
कोतवाली रानीपुर की तत्परता से बड़ी चोरी का खुलासे और आरोपितों को दबोचने में सफलता मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा गठित टीम को शाबाशी दी गई।
पकड़े गए आरोपी
1- सुशील पुत्र इसम सिंह निवासी पठानपुरा थाना झिंझाना जनपद शामली उ.प्र. (आठवीं पास)
2- मोहन पुत्र ब्रहमनाथ कश्यप निवासी दीनारपुर भगवानपुर चौक नागल सहारनपुर (अनपढ़)
3- सुन्दर पुत्र बाबूराम सिंह जाटव निवासी पट्टी खादर थाना मण्डी धनोरा अमरोहा उ.प्र. (बीए पास)
4- शाहनवाज उर्फ शानू कबाडी पुत्र मोबिन निवासी मौहल्ला चौहानान थाना ज्वालापुर हरिद्वार (अनपढ़)
बरामद माल का विवरण-
1- धातु की सिल्लियां- 07 बोरे
2- धातु का गला हुआ कबाड़ – 07 बोरे
3- महिन्द्रा स्कारपियो- 01
नोट- बरामद बोरों का कुल वजन – 768 किलो

