Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गौकश अभियुक्त घायल व गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए बुढाना कांधला मार्ग पर मंडी से आगे विज्ञाना के पास पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गौकश अभियुक्त घायल सहित कुल दो अर्न्तजनपदीय अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से एक स्पैलण्डर मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

 10 अगस्त की रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कांधला से बुढाना की ओर एक कैण्टर गाडी आ रही है जिसमे गौकशी हेतु गौवंशो को ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर थाना बुढाना पुलिस टीम फौजी धर्मकांटा के पास बैरियर लगाकर चैकिंग की जा रही थी तो पुलिस पार्टी को देखकर उपरोक्त कैन्टर चालक व हेल्पर गाडी को छोडकर खेतो की ओर भाग गये थें। पुलिस पार्टी द्वारा उपरोक्त केन्टर गाडी को खोलकर देखा गया तो इसमे 17 गौवंश जिनके चारो पैर रस्सी से बंधे हुए थे गाडी में भरे हुए थे। गौवंश को पुलिस टीम द्वारा गाडी से बाहर निकाला गया तो उसमे 14 गौवंश मृत पाये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना बुढाना पर मु0अ0स0 327/24 धारा 318(4)/336(2)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 3/5क/8 सीएस एक्ट व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था तथा अभियोग के शीघ्र अनावरण हेतु थाना बुढाना पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। 

मुखबिर द्वारा थाना बुढाना पुलिस को सूचना दी गयी कि दिनांक 11.08.2024 को जो गौ तस्कर कैण्टर छोड कर भाग गये थे वो दोनो बदमाश आज विज्ञाना के पास आवारा गौवंश को पकडकर गौकशी करने की फिराक में घूम रहे है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना बुढाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि 02 व्यक्ति खडे हुए है। पुलिस को देखकर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए ईख के खेत में भागने लगे। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से खुद को बचाते हुए तथा अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश को काम्बिंग के दौरान ईख के खेत से गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के बरामदगी के सम्बन्घ में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* इकबाल पुत्र सईद निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर (घायल)

*2.* दिलशाद पुत्र इरशाद निवासी ग्राम रसूलपुर दभेडी थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 01 तमंचा मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

✅ 01 तमंचा मय 01 खोखा 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर।

✅ 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी 14 डी 4867 बरामद।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *