Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बहन के प्रेमी की हत्या कर भट्टे पर जाकर सो गया

मुज़फ्फरनगर। तीन दिन पहले फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव के जंगल में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्यारे अंकित को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। अंकित की बहन से फोन पर संपर्क में होने के चलते अंकित ने विकास को ईट से वार कर मार डाला था।

थाना फुगाना पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को फुगाना पुल से आगे आम के बाग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही से हत्या के समय पहना हुआ खून से सना लोवर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना फुगाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम करौदा महाजन के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ है। सूचना पर फुगाना पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित किये गये। मृतक की पहचान विकास पुत्र जगपाल निवासी ग्राम खरड़ थाना फुगाना के रूप में हुई। थाना फुगाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियोग के सफल व शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 27 अगस्त को हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अंकित पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम खरड़ थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित उपरोक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह और मृतक विकास दोस्त थे, एक ही गुड बनाने की भट्टी पर काम करते थे तथा एक ही साईकिल से आते जाते थे। विकास का प्रेम प्रसंग मेरी बहन से हो गया था जिसकी जानकारी मुझे हुई तो मुझे गुस्सा आया तथा उससे बदला लेने का सोचने लगा। दिनांक 20.08.2024 की शाम 08.00 बजे हम दोनों साईकिल से शराब के ठेके पर पहुँचे कर शराब खरीदी और खेत में जाकर शराब पीने लगे। इसी दौरान मैं थोडी दूर चला गया, वापस आकर देखा तो विकास फोन पर मेरी बहन से बात कर रहा था, मुझे शक होने पर विकास ने फोन काट दिया जिससे मुझे यकीन हो गया कि विकास का प्रेम प्रसंग मेरी बहन से है। इस बात से मुझे बहुत गुस्सा आया तथा शराब पीने के उपरान्त जब हम वापस जाने लगे उसी समय रोष में मैने विकास के सर में ईंट से कई वार किये जिससे उसकी मृत्यु हो गयी तथा शव को ईंख के खेत में डाल कर वहां से अपने घर चला गया जहां जाकर मैने अपने कपडे बदले तथा किसी को शक न हो इसके लिए वापस भट्टी पर जाकर सो गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *