मुज़फ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता किसान नेता राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर ट्वीट करते हुए कहा है
13 माह चले किसान आंदोलन में 400 किसान संगठन, लाखों किसानों की मौजूदगी के बावजूद हिंसा नहीं हुई.700 से अधिक किसान शहीद हुए लेकिन किसानों ने संयम नहीं खोया.बिल वापस हुए.उसके बारे में बीजेपी सांसद कंगना रनौत का बयान शहीद किसानों और देश के करोड़ों किसानों का अपमान है।
Author: Taja Report
Views: 30


