सहारनपुर । थाना सदर बाजार क्षेत्र के पुलिस लाइन में संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही की मौत हो गई।
सिपाही का शव सहारनपुर पुलिस लाइन में खून से लथपथ पड़ा मिला। वह बड़गांव थाने में पोस्टिंग पर था। कल शाम ही सिपाही सन्नी 2021 बेच बड़गांव थाने से एक महीने की CR में पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाई गई थी। मृतक सिपाही सन्नी आगरा जनपद का रहने वाला है। मृतक सिपाही सन्नी का शव नवीन बैरंग बिल्डिंग के प्रथम तल पर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना सदर बाजार पुलिस मामले की जांच में जूटी है।
Author: Taja Report
Views: 21

