फर्रुखाबाद। एक और ट्रेन को ट्रैक पर लकड़ी का लट्ठा रखकर पलटाने की साजिश नाकाम हो गई।
सूत्रों के अनुसार कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर शुक्रवार रात कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन से पटरी पर रखा वजनी लकड़ी का टुकड़ा (लट्ठा) टकरा गया। करीब 550 मीटर घिसटने के बाद लट्ठा इंजन के अगले भाग में फंस गया। तेज आवाज होते ही चालक ने ट्रेन को रोक लिया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराकर जांच शुरू की है। एक सप्ताह में कानपुर मंडल में दूसरा रेल हादसा हुआ है। विगत सप्ताह शुक्रवार को ही पनकी में बोल्डर से टकराकर साबरमती एक्सप्रेस की सभी बोगियां पटरी से उतर गई थीं। उस घटना की जांच अभी जारी है।
Author: Taja Report
Post Views: 8

