Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

जन्माष्टमी पर्व के दौरान पथ प्रकाश, सफाई और पेयजलापूर्ति निर्बाध किये जाने के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शनिवार को टाउनहाल पहुंचने के साथ ही विभागीय मीटिंग की और जन्माष्टमी के पर्व के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और समय से कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिये।

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शनिवार को दोपहर के समय टाउनहाल पहुंची। उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय मीटिंग लेते हुए जन्माष्टमी पर्व के लिए विशेष तौर पर मंदिरों के आसपास सफाई, पथ प्रकाश और शहर में पेयजलापूर्ति के लिए विशेष निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने शहर में प्रस्तावित निर्माण और विकास कार्यों को लेकर भी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को निर्देशित किया कि वो जन्माष्टमी पर्व के लिए विशेष तौर से पथ प्रकाश की व्यवस्था और मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलवायें। इसके बाद उन्होंने सभी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति को परखने के साथ ही विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। इस दौरान उनके सासाथ ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पारूल यादव व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *