मुजफ्फरनगर। उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा दिनांक 23/24/25/30/31.08.2024 को प्रतिदिन 02 पालियों में आयोजित की जा रही है। उक्त परीक्षा के लिए जनपद मुजफ्फरनगर में 16 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। आज दिनांक 24.08.2024 को आयोजित हुई परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 15,888 अभ्यर्थियों को सम्मलित होना था जिसमें से कुल 11,703 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे तथा 4185 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित नही हुए। जनपद मुजफ्फरनगर के सभी 16 केन्द्रों पर आज की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई है तथा कोई अवांछनीय तथ्य/घटना प्रकाश में नही आयी है।
Author: Taja Report
Views: 23


