मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खरड़ में 23 वर्षीय विकास पुत्र जगमाल का गोली लगा शव खेत में पड़ा मिलने से हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: Taja Report
Views: 28


