नई दिल्ली । बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट करके सियासी गलियारे में भूचाल ला दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘यदि मोदी आरएसएस प्रचारक के संस्कार के प्रति प्रतिबद्ध होकर 17 सितंबर को अपने 75वें जन्मदिन के बाद मार्गदर्शन मंडल में जाने के लिए रिटायरमेंट का ऐलान नहीं करते हैं तो वे अन्य तरीकों से अपनी पीएम कुर्सी खो देंगे।’ हालांकि सुब्रमण्यम स्वामी ने ये नहीं बताया कि वो दूसरे तरीके क्या होंगे, जिस वजह से पीएम मोदी को अपनी कुर्सी खोनी पड़ सकती है।
Author: Taja Report
Views: 21


