Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को रोजगार और ऋण तथा स्मार्ट फोन बांटे

मुजफ्फरनगर । सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीआईटी के आयोजन में 5000 युवाओं को रोजगार का उपहार और 30 करोड़ का ऋण वितरण किया। मुख्यमंत्री ने टैबलेट स्मार्टफोन वितरित किए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर जनपद की तहसील जानसठ क्षेत्र के ग्राम केलापुर जसमोर में भगवंत इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी बीआईटी परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान 5000 युवाओं को रोजगार का उपहार प्रदान करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित पात्रों को 30 करोड रुपए का ऋण वितरण किया और 1000 युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन भी वितरित किए। यहां पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनिल कुमार और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और राज्य मंत्री वन पर्यावरण केपी मलिक और राज्य मंत्री वैकल्पिक ऊर्जा डॉक्टर सोमेंद्र तोमर एवं क्षेत्रीय सांसद चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन लखनऊ से पधारी टीवी एंकर श्रीमती अनीता सहगल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और मंत्री सोमेंद्र तोमर एवं क्षेत्रीय सांसद चंदन चौहान ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योजनाओं का विस्तार से प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे हैं जनहितेषी कार्यक्रमों को विस्तार से बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। सभी क्षेत्रीय नेताओं ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की और समस्याएं भी बताई। इस अवसर पर तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमान जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने स्वयं संभाली।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *