Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुजफ्फरनगर । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश। मीरापुर में आज दिनांक 22.08.2024 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यस्था सुदृढ़ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनो की पार्किंग, साफ-सफाई, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था तथा सभा में वीवीआईपी एवं मीडिया हेतु गैलरी तथा परिसर में आने-जाने हेतु रास्तों तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां पार्क हो। महोदय द्वारा आपात स्थिति से निपटने को लेकर फायर ब्रिगेड और चिकित्सक टीम सहित एंबुलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व बैरिकेडिंग को चेक करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

निरीक्षण उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिसबल को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि उपरोक्त कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाही करने, सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से पुलिस बल को अवगत कराया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *