
मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रुड़की रोड पर डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डॉक्टर के गलत ऑपरेशन के चलते महिला की मौत हुई। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल को गत वर्ष सीएमओ द्वारा सील किया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया। बताया जाता है कि महिला को जिला चिकित्सालय से यहां रैफर किया गया था। इसमें भी मिलीभगत का आरोप परिजनों ने लगाया।
Author: Taja Report
Views: 32


