मुजफ्फरनगर । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं
जनपद मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र मीरापुर में कल मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा अधिकारीगण के साथ को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के सम्बन्ध में अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए पुलिस बल को सतर्कता के साथ डियूटी करने, असामाजिक तत्वों/सौहार्द बिगाडने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने, छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए महोदय द्वारा तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनो की पार्किंग, साफ-सफाई, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था तथा सभा में वीवीआईपी एवं मीडिया हेतु गैलरी तथा परिसर में आने-जाने हेतु रास्तों तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां पार्क हो। आपात स्थिति से निपटने को लेकर फायर ब्रिगेड और चिकित्सक टीम सहित एंबुलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।


