मुजफ्फरनगर । खतौली पुलिस द्वारा 20 हजार के ईनामी, 27 वर्षों से वांछित न्यायालय द्वारा मफरूर घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
खतौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.08.24 को 01 शातिर अभियुक्त को चीतल कट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त 20 हजार का ईनामी, 27 वर्षों से वांछित व माननीय न्यायालय द्वारा मफरुर घोषित अपराधी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 07.04.1997 को वादी श्री ओमप्रकाश पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम लिसौडा थाना खतौली मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया था कि ग्राम लिसौडा में 3-4 अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा सामान लूट का विरोध करने पर वादी की पत्नी की गोली मारकर हत्या की गयी व वादी की साली को घायल कर दिया गया। इस सम्बन्ध में थाना खतौली पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग का सफल अनावरण किया गया था जिसमे अभियुक्त रामवीर पुत्र ज्वाला प्रशाद नि0 चान्ट पलवल थाना पलवल जिला फरीदाबाद हरियाणा तब से लगातार फरार व वांछित चल रहा था। अभियुक्त माननीय न्यायालय मे उपस्थित नही हुआ जिस कारण न्यायालय द्वारा अभियुक्त को मफरुर अपराधी घोषित कर दिया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर महोदय द्वारा 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* रामवीर पुत्र ज्वाला प्रशाद नि0 चान्ट पलवल थाना पलवल जिला फरीदाबाद हरियाणा हालपता ग्राम चान्ट थाना चान्ट जिला पानीपत हरियाणा


