मुजफ्फरनगर । आगामी उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा स्ट्रांग रुम का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा दिनांक 23/24/25/30/31.08.2024 को दो पालियों में आरक्षी भर्ती कि लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.08.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा क्लेक्ट्रेट परिसर में बनाये गये स्ट्रांग रुम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा स्ट्रांग रुम में सुरक्षा सम्बन्धित सभी पहलुओं की बारिकी से जांच की तथा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को भी चेक किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि स्ट्रांग रुम में सुरक्षा के उच्चतम मानकों का शत-प्रतिशत पालन हो एवं सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह से कार्यशील रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


