मुजफ्फरनगर । पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश का बीमारी के चलते निधन हो गया। एसडी कालेज एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश का आज देर शाम दिल्ली के एक अस्पताल में दुखद निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 20 अगस्त को किया जायेगा। सोमांश प्रकाश कांग्रेस से शामली जनपद के थानाभवन विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे और मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा सीट से भी विधायक रहे हैं। हाल ही में भी बाबू सोमांश प्रकाश कांग्रेस में ही थे। बाबू सोमांश प्रकाश की राजनीति में साफ-सुथरी छवि रही और लगातार सक्रिय रहते हुए काम करते रहे। बाबू सोमांश प्रकाश मुजफ्फरनगर में कांग्रेस के 10 वर्ष तक जिलाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने सदैश कांग्रेस के लिये एक सच्चे ईमानदार, जुझारू और अनुशासित सिपाही के रूप में कार्य किया।
Author: Taja Report
Views: 21


