Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बंधवाई राखी और भाइयों को भेंट की तलवार

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बंधन बांध मिठाई खिलाई और भाइयों ने उन्हें प्रेम उपहार के साथ सुरक्षा देने का वादा किया।

वहीं मुजफ्फरनगर की जाट कॉलोनी में भाइयों ने अपनी बहन को खुद साहस, संबल और खुद अपनी सुरक्षा का सूत्र समझाते हुए उन्हें तलवार भी भेंट की, ताकि समय पड़ने पर अपनी रक्षा अपने आप भी कर सके। वैदिक सनातनी परंपराओं में रक्षाबंधन के त्योहार का बेहद महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो उनके प्यार और सुरक्षा का प्रतीक है। इसके बदले में, भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और जीवनभर उनकी सुरक्षा का आश्वासन देते हैं।

राखी महज एक त्योहार नहीं, भारतीय संस्कृति की उन परंपराओं में से एक है जो हमारे रिश्तों की गहराई और महत्व को दर्शाती है। मुजफ्फरनगर के जाट कॉलोनी स्थित फिल्म अभिनेता विकास बालियान आवास पर उनकी विवाहित पुत्री आराध्या बनवाला कुरुक्षेत्र से आज अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आई थी राखी के इस पावन पद पर उन्होंने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बंधन बांधकर उनके मस्तिष्क पर तिलक लगाया आरती की मिठाई दी वस्त्र दिए और बदले में आशीर्वाद प्यार और अपनी रक्षा का संकल्प मांगा। 

जिस पर उनके भाई अधिवक्ता चिराग बालियान, फिल्म अभिनेता आदित्य, और व्यवसाई अमित ने उन्हें आशीर्वाद प्यार और रक्षा का भरोसा दिलाते हुए तलवार भेंट करते हुए कहा के वह हर समय अपनी बहन के मान-सम्मान स्वाभिमान की रक्षा के लिए तैयार है।

वही यह भी चाहते हैं कि उनकी बहन भी अपने साहस, संबल से दुष्ट, गंदे, गलत कुत्सित मानसिकता का विरोध करना स्वयं भी सीख ले। उन्होंने अपनी बहन को कहा कि सबका सम्मान करो मगर जरूरत पड़े तो अपने अधिकार के लिए और गलत लोगों को सबक सिखाने के लिए झांसी की रानी को याद करके उनका स्वरूप बन जाओ।

भाई बहनों के अटूट विश्वास का यह त्यौहार आज सभी मना रहे हैं

भाई बहन के प्यार का बंधन, है इस दुनिया में वरदान।

इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता, चाहे ढूंढ लो सारा जहान

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *