Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मैक्स पिकअप और प्राइवेट बस की जबरदस्त भिड़ंत में आठ लोगों की मौत

बुलंदशहर। शिकारपुर बुलंदशहर रोड पर मैक्स पिकअप और प्राइवेट बस की जबरदस्त भिड़ंत में आठ लोगों की जान चली गई और 21 लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के गांव रायपुर खास अहिर नगला के रहने वाले हैं। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ जनपद की अतरौली तहसील के गांव रायपुर खास अहिर नगला के 40 से अधिक लोग गाजियाबाद ये अलीगढ़ जा रहे थे। ये लोग गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड बी-10 स्थित बिरटानिया डेल्टा फूड कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार की सुबह सभी लोग मैक्स पिकअप गाड़ी में सवार होकर गाजियाबाद से अपने घर के लिए निकले थे। तभी सलेमपुर थाना क्षेत्र में सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने पिकअप को टक्कर मार दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *