Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में हुस्न के जाल में फंसाकर बनाते थे अश्लील वीडियो और करते थे ब्लैक मेल

मुजफ्फरनगर । थाना खतौली पुलिस द्वारा भोले-भाले लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर धन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 मोबाईल फोन तथा 01 स्कूटी बरामद की है।

Advertisement

 थाना खतौली पुलिस द्वारा लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर अवैध धन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सफेदा रोड ओवर ब्रिज के पास से 01 अभियुक्ता सहित 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन तथा 01 स्कूटी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 14.08.2024 को वादी द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसके पिता राजमिस्त्री का कार्य करते हैं तथा एक महिला द्वारा उन्हे फोन पर अपने घर चिनाई का कार्य करने के लिये बुलाया था। जहां पर महिला व उसके अन्य साथियों द्वारा मेरे पिता को बंधक बनाकर अश्लील विडियो बना ली गयी तथा विडियो को प्रसारित करने तथा झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर धन की मांग की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा थाना खतौली पर मु0अ0सं0- 307/2024 धारा 115(2),352,318(4),308(5),127 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा बंधक को सकुशल छुड़ाने तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण के घर से बंधक मुकेश को सकुशल बंधनमुक्त कराया गया परन्तु अभियुक्तगण मौके से फरार होने में सफल हो गये।

आज दिनांक 15.08.2024 को थाना खतौली पुलिस द्वारा मौके से फरार हुए अभियुक्तगण को 24 घंटे के अन्दर मुखबिर की सूचना पर सफेदा रोड ओवर ब्रिज के पास से 01 अभियुक्ता सहित 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* जाकिर पुत्र शब्बीर निवासी मौहल्ला गैस गोदाम कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*2.* जैनब पत्नि जाकिर निवासी मौहल्ला गैस गौदाम कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*3.* तैमूर पुत्र खुर्शीद निवासी नंगला रूद्र थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी-*

*1.* 02 स्मार्ट मोबाईल फोन

*1.* 01 स्कूटी (बिना नंबर प्लेट)

 प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह सीधे-सादे लोगों को हनीट्रैप में फंसाते हैं तथा अश्लील विडियो बनाकर विडियो को प्रसारित करने तथा झूठे मुकदमें फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं तथा उनसे अवैध धन की वसूली करते हैं। लोग विडियो प्रसारित होने के डर से शिकायत नही करते हैं तथा हम उनसे धन की वसूली करते रहते हैं। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *