Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुलिस लाइन मुज़फ़्फ़रनगर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 14.08.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन मुज़फ़्फ़रनगर में प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम प्रतिसार निरीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश विभाजन त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग वाले लोगों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। ततपश्चात अपने सम्बोधन में कहा गया कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नही था। भारत के लाखो लोगो ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। ऐसे समय पर देश का दो टुकडो में बंट जाने का दर्द लाखो परिवारो में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। इसी समय बंगाल का भी बिभाजन हुआ। इसमे बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया था। जो कि सन् 1971 में बांग्लादेश के रूप में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। भारत के इस भौगोलिक बटवारे ने देश के लोगो को सामाजिक सांस्कृतिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से झकझोर दिया था। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें न सिर्फ भेद-भाव, वेमनस्य एंव दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा बल्कि इससे एकता, सामाजिक सदभाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *