मुजफ्फरनगर । “एक तिरंगा देश के नाम”मुजफ्फरनगर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र व जिला नेतृत्व के आह्वान पर सदर विधानसभा मे टाउन हॉल के मैदान से शाम 5:00 “तिरंगा यात्रा”(बाइक रैली) कार्यक्रम हुआ। 
जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा विशाल तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर के मुख्य मार्ग शिव चौक से होते हुए रुड़की रोड कच्ची सड़क से मालवीय चौक से गांधी कालोनी होते हुए नई मंडी से कूकड़ा चौराहे से भाजपा कार्यालय पर समापन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी , नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप , गौरव स्वरूप , विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल , युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक काकरान, जिला महामंत्री कार्यक्रम संयोजक रजत त्यागी, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, सुनील दर्शन, सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, पंकज महेश्वरी, कपिल त्यागी, हरेंद्र पाल, दीपक मित्तल , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंडल नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, निकुंज सिंगल, दिनेश कुमार वह सभी मोर्चों के अध्यक्ष सभी पदाधिकारी सभासद देव तुल्य कार्यकर्ता गण सम्मिलित रहे।
तिरंगा यात्रा स्कूटर रैली मे सुधीर खटीक, राहुल गोयल, सुनील तायल, विशाल गर्ग, रक्षित नामदेव, तरुण मित्तल एवं भारी सख्या मे भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


