मुजफ्फरनगर । सम्पूर्ण देश में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर-घर तिरंगा अभियान” के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद में निकाली गयी तिरंगा पद यात्रा निकाली गई।
अवगत कराना है स्वतन्त्रता दिवस -2024 के दौरान सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृतमहोत्सव तथा काकोरी ट्रेन शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न अभियान तथा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 13.08.2024 को मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा “हर-घर तिरंगा अभियान” के अन्तर्गत जनपद में “हर-घर तिरंगा पद यात्रा” निकाली गयी। सर्वप्रथम रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर के परेड ग्राउन्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद महोदय के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा हाथ में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर रिजर्व पुलिस लाईन से तिरंगा पदयात्रा का शुभारम्भ कर रेलवे रोड- प्रकाश चौक- शिवचौक- झांसी की रानी चौक- मालवीय चौक से होते हुए रिजर्व पुलिस लाईन तक शहर में तिरंगा पदयात्रा निकाली गयी। तिरंगा पदयात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति व राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत करना है। तिरंगा पदयात्रा को दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह, यातायात उपनिरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षगण द्वारा भी अपने-अपने थानाक्षेत्र में “हर-घर तिरंगा अभियान” के अन्तर्गत “हर-घर तिरंगा पदयात्रा” निकाली गयी।


