Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शिव मंदिर में भगदड़ मचने से 7 की मौत, 30 घायल

जहानाबाद। सोमवार को सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में धक्का मुक्की के बाद भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना रात एक बजे की है।

बताया गया है कि चौथे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान अचानक से धक्का-मुक्की शुरू हो गई देखते ही देखते भगदड़ मच गई जिसकी वजह से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी मनोज सिंह ने बताया कि घटना के वक्त काफी ज्यादा भीड़ थी। हम सभी लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान एक कांवड़िये का फूल-माला बेचने वाले दुकानदार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे पर डंडा चलाने लगे, जिसके कारण लाइन में लगे श्रद्धालु पीछे भागने लगे और आदमी के ऊपर आदमी गिरने लगे। नीचे गिरे लोगों को उठने का मौका नहीं मिला, जिसकी वजह कई लोग मर गए और काफी लोग घायल हो गए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *