Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हाईवे से सामान चोरी करने वाले दो मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । थाना सिखेडा पुलिस द्वारा हाईवे से सैटरिंग का सामान चोरी करने की घटना का सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड एक शातिर चोर अभियुक्त घायल सहित कुल 02 वांछित चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार किए हैं ।अभियुक्तगण के कब्जे से एक बिना नम्बर प्लेट सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल, हाईवे से सेटरिंग चोरी का सामान व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।  

थाना सिखेडा पुलिस द्वारा हाईवे से सेटरिंग चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चित्तौडा झील के पास दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर चोर अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल, हाईवे से सेटरिंग चोरी का सामान व अवैध शस्त्र बरामद किए गए है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

थाना सिखेडा पुलिस खतौली चौराहा गंग नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चौकिंग कर रही थी। चौकिंग के दौरान 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटर साईकिल सवार द्वारा पुलिस को देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मोटर साईकिल को को चित्तौडा झील की तरफ मोडकर भागने लगे। जिसमे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश जंगल में भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा दौराने काम्बिंग गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल, हाईवे से सेटरिंग चोरी का सामान व अवैध शस्त्र बरामद किये गये।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पता-*

*1.* कलीम उर्फ बिहारी पुत्र शरीफ निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर। (घायल)

*2.* लवकुश पुत्र सुरजीत निवासी ग्राम निराना थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी-*

✅ 01 बिना नम्बर प्लेट सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल।(मु0अ0सं0 700/2018 धारा 379 भादवि थाना बडौत जनपद बागपत से सम्बन्धित)

✅ हाईवे से चोरी किया गया सैटरिंग का सामान।

✅ 02 तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *