नई दिल्ली। कई बार भारत में विवाद खड़ा कर चुकी अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक बड़ी चेतावनी दी है। भारत को लेकर एक और बड़ी घोषणा करने का संकेत देते हुए हिंडनबर्ग ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होगा।” हालांकि भारत में क्या बड़ा होने वाला है इस बारे में हिंडनबर्ग की तरफ से किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया गया है। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें ग्रुप की ओर से धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर कीमतों में हेराफेरी सहित कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को गलत बताते हुए खारिज कर दिया था। अब अडानी ग्रुप को सेबी से भी क्लीन चिट मिल गई है। एक बार फिर हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक बड़ा संकेत दिया है। जब से हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक्स पर यह पोस्ट किया है तब से हर जगह संशय के बादल छा गए हैं। बांग्लादेश की घटनाओं के बाद भारत में एक अजीब सी बेचैनी और सेक्युलरिसटों के भारत में बांग्लादेश देश जैसा कुछ होने के बयानों के बीच यह दावा आया है। देश भर में टूल किट वाले कुछ संगठन ऐसी स्थितियां पैदा करने के लिए किसानों, दलितों और ओबीसी को भड़काने के काल्पनिक कुचक्र रच रहे हैं।

