Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मीनाक्षी स्वरूप ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान की वृहद रूप से शुरूआत करते हुए शहर की सड़कों पर उतरकर व्यापारियों और आम जनमानस को तिरंगा वितरित करते हुए उनको राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। 

शुक्रवार को शहर के हृदय स्थल शिव चौक पहुंची नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुए सभासदों और पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आम लोगों को तिरंगा वितरित किया। उन्होंने शिव चौक और भगत सिंह रोड के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनको तिरंगा वितरित करते हुए हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। इसी कड़ी में पीएम नरेन्द्र मोदी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों के तहत शहरी क्षेत्र में हर घर तिरंगा फहराने के लिए पालिका परिवार ने भी अपनी तैयारी की है। लोगों को तिरंगा वितरित करने के लिए आज शिव चौक से हमने इस वृहद अभियान का शुरू किया है। हर वार्ड में हम सभासदों के माध्यम से हर शहरी के घर तक तिरंगा पहंुचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने शिव चौक पहुंचने के बाद तिरंगा अभियान को शुरू करते हुए वहां से गुजरते नागरिकों को तिरंगा ध्वज प्रदान किया तो वहीं ई रिक्शाओं और अन्य वाहनों पर सभासदों के साथ मिलकर अपने हाथों से तिरंगा ध्वज बांधे। इसके बाद वो भगत सिंह रोड और शिव चौक पर शिव मार्किट के व्यापारियों और दुकानदारों, ठेले वालों तक भी तिरंगा लेकर पहुंची और उनको तिरंगा ध्वज वितरित करते हुए अपने अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक फहराने की अपील के साथ ही यह संदेश भी दिया कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे आन, बान और शान का प्रतीक है। इसको 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के बाद पूरे सम्मान के साथ झंडा संहिता के अनुसार उतारकर अपने पास सुरक्षित रखें।

इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ सभासद रितु त्यागी, ममता बालियान, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बिजेन्द्र पाल, अन्नू कुरैशी, शौकत अंसारी, शहजाद चीकू, विजय कुमार चिंटू, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, अब्दुल सत्तार, योगेश मित्तल, देवेश कौशिक, अमित पाल, मोहित मलिक, प्रशांत कुमार, हनी पाल, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, सभासद पति नदीम खां, हसीब राना, शोभित गुप्ता, राहुल पंवार, प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, टीएस नरेश शिवालिया, एई जलकल सुनील कुमार, जेई निर्माण कपिल कुमार, चीफ योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, राजस्व निरीक्षक पारूल यादव, अमरजीत सिंह, आईटी ऑफीसर प्रियेश कुमार, लिपिक गोपी चन्द वर्मा, प्रवीण कुमार, गगन महेन्द्रा, कैलाश नारायण, विकास कुमार, फिरोज खां, संजीव सिंघल, विकास शर्मा, बीसी दीपक कुमार, शोभित कुमार, मनीष, अरविन्द मित्तल, अनुचर राजकुमार, इकबाल, जहीर, राजेश्वर आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *