Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किए काकोरी ट्रेन की घटना के शताब्दी वर्षगांठ पर शहीदों को किए श्रद्धासुमन अर्पित

गौतमबुद्धनगर । मंत्री कपिल देव ने काकोरी ट्रेन एक्शन घटना के शताब्दी वर्षगांठ कार्यक्रम का शुभारंभ कर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वर्तमान और भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथा से परिचित कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर आज से काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद गौतमबुद्धनगर में शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ किया।

सर्वप्रथम मंत्री कपिल देव ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव 100वीं वर्षगांठ कार्यक्रम के तहत गौतमबुद्धनगर के शहीद स्मारक पार्क मे आयोजित समारोह में सम्मिलित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद आर्मी स्कूल में आयोजित शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के रूप में रहकर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया व शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी नामक स्थान पर सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर को चेन पुलिंग कर रोका गया और रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी सरकार से लड़ने के लिए उसके खजाने की लूट की। ऐसे महान क्रांतिकारियों को वर्ष भर याद करने के लिए हम यह शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। यह महोत्सव पूरे एक साल तक मनाया जाएगा। शताब्दी वर्ष पर विशेष डाक के साथ ही मोटरसाइकिल रैली, काकोरी शौर्यगाथा एक्सप्रेस ट्रेन, 6 दिवसीय स्मरणोत्सव मेला, वीरों व शहीदों के परिजनों का सम्मान, राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम की अभिलेख प्रदर्शनी और शहीद स्मारकों, अमृत सरोवरों एवं अमृत वाटिकाओं में 100-100 पौधों का रोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर विधानसभा परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित जिले के समस्त अधिकारीगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *