मुजफ्फरनगर। हिंद मजदूर किसान समिति द्वारा बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

व्यापारी संगठनों ने भी प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा कि जैसा कि सर्व विदित है पड़ोसी देश बांग्ला देश में तख्ता पलट हो गया है, वहां अस्थिरता, अराजकता एवम् हिंसा का नंगा नाच चल रहा है, जिसमें हिंसक भीड़ बेकसूर लोगों की जघन्य हत्या, कर रही है, बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, विशेषकर हिन्दू धर्म वाले लोग भय भीत और हिंसा, आग जनि, लूट मार से त्रस्त हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सम्पूर्ण विश्व में उन्हें भारत के अतिरिक्त अन्य किसी को सुरक्षा देने की परवाह नहीं है।
आपके कुशल नेतृत्व में भारत एक शक्ति शाली एवम् मजबूत देश है, बांग्ला देश की बेकसूर एक वर्ग विशेष हिन्दू धर्म की जनता की पीड़ा की क्लिप देखी नहीं जाती।
आपके कुशल नेतृत्व में भारत की मजबूती का डंका समस्त संसार में बज रहा है, आप भारत ही नहीं समस्त विश्व के लोक प्रिय नेता हैं। आपसे पुरजोर अनुरोध है कि साम, दाम दण्ड, भेद, येन केन प्रकारें बांग्ला देश की बेकसूर जनता की रक्षा की जाए। आप बेहतर जानते हैं तरीका क्या हो।
सादर, आभार सहित।
✍️
अजय कुमार सिंघल
नगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल।
महामंत्री वैश्य सभा जनपद मुजफ्फर नगर।
सह संयोजक भाजपा


