Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बिना मानक दौड रहे स्कूली वाहनों पर कसेगा शिकंजा

मुजफ्फरनगर। आज जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक (यातायात) मु०नगर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मु०नगर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मु०नगर, जिला विद्यालय निरीक्षक मु०नगर, बेसिक शिक्षा अधिकारी मु०नगर एवं जनपद के विद्यालयों के प्रधानाचार्य/ प्रबन्धक उपस्थित रहे। जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक मु०नगर, बेसिक शिक्षा अधिकारी मु०नगर एवं समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य / प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि जो भी वाहन विद्यार्थियों के आवागमन हेतु परिवहन के साधनों के रूप में प्रयुक्त किये जा रहे वें सभी वाहनें मानक के अनुरूप सही हों और बिना मानक पूर्ण किये कोई भी वाहन किसी भी विद्यालय के विद्यार्थियों का आवागमन नहीं करेगा। यह सुनिश्चित करने का दायित्व सम्बन्धित विद्यालय का होगा अन्यथा की स्थिति में बिना मानक के अनुरूप वाहनो से विद्यालय में विद्यार्थियों को लाने व ले जाते पाये जाने पर सम्बन्धित विद्यालय व विद्यालय के प्रधानाचार्य / प्रबन्धकों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक मु०नगर, बेसिक शिक्षा अधिकारी मु०नगर को यह भी निर्देश दिये गये कि सभी विद्यालयों में उ.प्र.शासन की अधिसूचना संख्या 12/2019/805/तीस-4-2019-17 (सा.) / 2018 लखनऊ दिनांक 27 मई 2019 के अध्याय 9-क विद्यालयीय यानों के लिए विशेष उपबन्ध के अन्तर्गत *’SCHOOL TRANSPORT SAFETY COMMITTEE* ‘ का गठन अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें तथा इसी सूचना 03 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन विद्यालय के वाहनों की फिटनेस समाप्त हैं वें किसी भी परिस्थिति में 03 दिवस के अन्दर वाहनों को फिटनेस हेतु परिवहन कार्यालय मु०नगर में प्रस्तुत करें तथा जो वाहन मॉडल कण्डीशन में आ गये हैं उनकी नियमानुसार एन०ओ०सी० जारी करा लें या पंजीयन चिन्ह निरस्त करा लें।

पुलिस अधीक्षक (यातायात), मु०नगर द्वारा भी समस्त विद्यालयों के प्रधानाचर्य / प्रबन्धकों को विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये एवं इस संबंध में बैठक में उपस्थित विद्यालय के प्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गये विभिन्न प्रश्नों का भी समाधान किया तथा इस संबंध में सभी प्रकार के आवश्यक सहयोग का भी आवश्वासन दिया गया। परिवहन विभाग, मु०नगर के अधिकारियों द्वारा विद्यालय यानों के संबंध में आवश्यक मानकों इत्यादि पर प्रकाश डाला गया तथा सभी विद्यालयों से अपने वाहनों की फिटनेस यथाशीघ्र कराने का अनुरोध किया गया। इस संबंध में ऐसे सभी वाहनों की जो मॉडल कण्डीशन में आ चुके हैं उनकी पंजीयन चिन्ह निरस्त कराने हेतु या एन०ओ०सी० प्राप्त करने हेतु सभी विद्यालय के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया और इस संबंध में सभी प्रकार के सहयोग का भी आश्वासन दिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *