मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा अपराध शाखा पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया। अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
अवगत कराना है कि आज दिनांक 07.08.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा अपराध शाखा में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया। अर्दली रूम के दौरान एसएसपी द्वारा अपराध शाखा पर लम्बित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी अधिकारीगण को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करते हुए अवशायक दिशा निर्देश दिए गए । इसके उपरांत महोदय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद मौजूद रहे।


