लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने पूर्वांचल के दुर्दांत और आंतक का पर्याय बने एक लाख के इनामी पंकज यादव को मथुरा के फरह इलाके में मुठभेड़ के दौरान ढेर किया। बदमाश पर एक सिपाही की हत्या करने सहित लूट हत्या रंगदारी के 3 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारे गये पंकज यादव के पास से एक पिस्टल,एक रिवॉल्वर, कारतूस बाईक बरामद किए हैं। पंकज पर हत्या,लूट, डकैती, रंगदारी जैसे करीब 40 मुकदमे दर्ज थे। मऊ में ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह पुलिसकर्मी को मारने का आरोप भी पंकज पर था।
Author: Taja Report
Post Views: 18

