मुजफ्फरनगर । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला विंग का हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम जी सी पब्लिक स्कूल, नई मंडी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में सभी महिलाओं द्वारा कई प्रकार के गेम्स रंगारंग कार्यक्रम, सरप्राइज गिफ्ट ,गीत डांस के साथ सभी ने झूले आनंद लिया, एक दूसरे को तीज की बधाई दी l समय बाध्यता के लिए भी उपहार दिए गए । श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप नगर पालिका अध्यक्ष और श्रीमती अनु अग्रवाल पत्नी श्री कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रजवलन कर कार्यक्रम प्रारंभ कराया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल पत्नी श्री सतीश गोयल टिहरी स्टील श्रीमती आशिमा जैन पत्नी श्री राजेश जैन हुंडई वाले श्रीमती सीमा गर्ग पत्नी श्री संजय गर्ग प्लाईवुड वाले रही और विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा मित्तल रही ।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेणु गर्ग और ममता अग्रवाल प्रदेश महामंत्री, बबीता गुप्ता ने तीज महोत्सव पर प्रकाश डाला। नीति अग्रवाल जिला अध्यक्ष, वनिता गर्ग महामंत्री, पारुल गर्ग कोषाध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम संयोजिका अलका अग्रवाल, शिखा गर्ग उपाध्यक्ष, नीना जैन . श्वेता गुप्ता सयुक्त रूप से रही । कार्यक्रम के उपरांत से श्री सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष ने सभी महिलाओं को तीज महोत्सव की बधाई दी।


